पोंटिंग कुहनी की चोट से परेशान हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ टेस्ट के दौरान वह चोटिल हो गए थे।
उन्होंने आज नेट पर जमकर अभ्यास किया और पीटर सिडल और डोग गॉलिंगर की गेंदों का सामना किया।
आस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक पोंटिंग ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "आज मैं ठीक हूं। वास्तव में कल की अपेक्षा मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।