नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को खेला जाने वाला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का पांचवां और आखिरी मुकाबला पिच की खराबी के कारण रद्द होने के बाद दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने दर्शकों के पैसे वापस लौटाने का फैसला किया है।
डीडीसीए के अध्यक्ष अरुण जेटली ने एक बयान जारी कर कहा, "दर्शकों को हुई पेरशानी का हमें खेद है। इसके लिए डीडीसीए उनसे माफी मांगता है। जिन लोगों ने भी टिकट खरीदे हैं उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इस सिलसिले में विस्तृत जानकारी जल्द ही दी जाएगी। डीडीसीए ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।"
उन्होंने कहा, "हम इस मामले की गंभीरता से देखेंगे और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।