युवराज को मोहाली में खेले गए ट्वेंटी-20 मुकाबले के दौरान अंगुली में चोट लगी थी। इस चोट के कारण वह रोजकोट और नागपुर एकदिवसीय मैचों में नहीं खेल सके थे।
कटक में सोमवार को हुए तीसरे मुकाबले में युवराज खेले थे लेकिन उस मैच के बाद उनकी चोट की स्थिति और गंभीर हो गई। श्रंखला का चौथा मुकाबला 24 दिसंबर को कोलकाता में खेला जाना है।
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक इस चोट के कारण युवराज का बांग्लादेश में जनवरी में खेली जाने वाली त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में भी खेल पाना संदिग्ध है। इस श्रृंखला की तीसरी टीम श्रीलंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।