Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीमों में से एक : तेंदुलकर

ब्रेबॉर्न स्टेडियम में तीन मैचों की श्रृंखला के आखिरी टेस्ट मैच में रविवार को भारतीय टीम ने श्रीलंका को पारी और 24 रनों से पराजित कर दिया और श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। इसके साथ ही वह विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भी बन गई।

श्रृंखला के समापन के बाद सचिन ने कहा, "नंबर एक की टेस्ट टीम बनना एक अद्भुत अनुभव है। हम इस मुकाम को हासिल करने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।" उन्होंने इस मैच में 53 रनों की पारी खेली थी।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 वर्ष पूरे करने वाले तेंदुलकर ने कहा, "यह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। मौजूदा टीम के सदस्यों और बीते 18 से 20 महीनों के दौरान टीम का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों ने भी इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की।"

मास्टर ब्लास्टर ने कहा, "मेरा मानना है कि गैरी क्रिस्टन एवं पैडी उप्टन और साथ ही रॉबिन सिंह व वेंकटेश प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिस तरह इन्होंने टीम के साथ काम किया उसका श्रेय इनको जाता है।" उन्होंने कहा कि यह अब तक सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीमों में से एक है।

आखिरी मैच में 293 रनों की पारी खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग को मैच और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उनकी इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम ने 726 रनों का स्कोर खड़ा किया।

मैच के बाद सहवाग ने कहा, "यह मेरी तीसरे सबसे बेहरीन पारी थी। मैंने खराब गेंदों को इंतजार किया। मेरे साथी खिलाड़ी कह रहे थे कि मैं अच्छी गेंदों को मार रहा था जबकि मुझे लगता है कि मैं खराब गेंदों पर शॉट खेल रहा था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+