वॉटसन और कैटिच की बदौलत आस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में
टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही मेजबान टीम ने चायकाल तक 56 ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए थे। वॉटसन 89 रन बनाकर आउट हुए जबकि कैटिच 76 रन बनाकर नाबाद थे।
वॉटसन ने 130 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके लगाए। उन्होंने कैटिच के साथ पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े। कैटिच 137 गेंदों पर छह चौके लगाकर नाबाद हैं। कैटिच के साथ माइकल हसी (नाबाद 21) विकेट पर हैं।
आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग 23 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। पोंटिंग ने 25 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया था। जरूरत पड़ने पर वह फिर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।
तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और 65 रनों से जीता था। एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट बराबरी पर छूटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications