Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अरुणिमा सिन्हा को नौकरी देगी उप्र सरकार

लखनऊ। बरेली में चलती ट्रेन से बदमाशों द्वारा धक्का दिए जाने के बाद अपना एक पैर गंवाने वाली राष्ट्रीय स्तर की युवा वॉलीबाल खिलाड़ी अरुणिमा सिन्हा को उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री अयोध्या पाल सिंह सरकारी नौकरी देने की पेशकश की है।

किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती अरुणिमा से सोमवार को मुलाकात करने पहुंचे राज्य के खेल मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल ने कहा कि अरुणिमा को खेल निदेशालय और स्पोर्ट्स कॉलेज में नौकरी का प्रस्ताव दिया है। पाल ने कहा कि अरुणिमा की हालत काफी बेहतर है। हमारे अधिकारी लगातार उसके परिवार से सम्पर्क में हैं। राज्य सरकार अरुणिमा की हर सम्भव मदद करेगी। यूपी सरकार ने अरुणिमा को नौकरी का प्रस्ताव केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन के अरुणिमा से मिलने पहुंचने के पहले दिया।

इससे पहले, रविवार को अरुणिमा के घावों में संक्रमण बढ़ जाने के कारण दूसरी बार ऑपरेशन किया गया। अरुणिमा को शनिवार को बरेली के जिला अस्पताल से केजीएमसी में भर्ती किया गया था। अरुणिमा को तीन बदमाशों ने चलती ट्रेन से उस समय नीचे फेंक दिया था जब वह लखनऊ से दिल्ली जा रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने अरुणिमा के गले की सोने की चेन छीनने की कोशिश की और जब अरुणिमा ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+