वर्ष 1969 से 1972 के बीच सात टेस्ट मैच खेलने वाले शिलिंगफोर्ड का इलाज कनाडा में चल रहा था। इलाज के बाद पिछले महीने अपने गृहनगर सेलिसबरी लौटे थे।
शिलिंगफोर्ड ने सात टेस्ट मैचों में 35.08 के औसत से कुल 15 विकेट लिए थे। 60 के दशक में धूम मचाने वाले हॉल और ग्रिफिथ जैसे महान गेंदबाजों का उत्तराधिकारी माने जाने वाले शिलिंगफोर्ड खुद को साबित करने में नाकाम रहे थे।
कैरेबियाई प्लेअर्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीनानाथ रामनारायन ने शिलिंगफोर्ड के निधन को बड़ी क्षति बताया है। दीनानाथ ने कहा कि शिलिंगफोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर खेलते हुए अपने खेल और व्यवहार से सबको प्रभावित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।