For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बोर्ग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं फ़ेडरर

By Staff
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी फ़ेडरर आज अपने अभियान की शुरुआत स्लोवाकिया के डोमिनिक हर्बाटी के विरुद्ध मैच से करेंगे.

रोज़र फ़ेडरर को फ़्रेंच ओपन चैंपियन रफ़ायल नडाल और नोवाक जोकोविच से कड़ी चुनौती मिलेगी.

उधर महिला वर्ग में वीनस विलियम्स अपने ख़िताब की रक्षा करने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगी.

भारत की ओर से एकल मुक़ाबलों में सानिया मिर्ज़ा चुनौती पेश कर सकती हैं.

महेश भूपति और लिएंडर पेस ओलंपिक की तैयारी के लिए गिले शिकवे भुलाकर ऑर्डिना ओपन में तो साथ-साथ खेले लेकिन विंबलडन में इनके जोड़ीदार फिर अलग-अलग होंगे.

लिएंडर पेस चेक रिपब्लिक के लुकास लाउही के साथ उतरेंगे, वहीं भूपति मार्क नॉवेल्स के साथ चुनौती पेश करेंगे.

नवोदित खिलाड़ी रोहन बोपन्ना पाकिस्तान के ऐसामुल हक़ क़ुरैशी के साथ मैदान पर उतरेंगे.

सानिया मिर्ज़ा अपना पहला मैच कोलंबिया की कैटेलीनो कैस्टानो के ख़िलाफ़ आसान मुक़ाबले से करेंगी लेकिन उन्हें तीसरे दौर में गत विजेता वीनस विलियम्स की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.

बोर्ग का रिकॉर्ड ख़तरे में

फेडरर अगर इस बार भी चैंपियन बनते हैं तो वो महान टेनिस खिलाड़ीब्योन बोर्ग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

सानिया एकल और डबल्स दोनों में चुनौती पेश करेंगी

पिछले कुछ वर्षों से जहाँ क्ले कोर्ट पर नडाल का दबदबा रहा है, वहीं ग्रास कोर्ट पर फेडरर आगे निकलते रहे हैं.

हालाँकि फ़्रेंच ओपन जीतने वाले नडाल इस बार फिर फेडरर को कड़ी चुनौती देंगे.

सर्बिया के जोकोविच का दावा भी मज़बूत है. वो साल के शुरु में ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम कर चुके हैं.

महिला वर्ग में फ्रेंच ओपन का ताज़ अपने सिर पर बखूबी सजा चुकीं एना इवानोविच का दावा सबसे मज़बूत नजर आ रहा है.

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इवानोविच को जस्टिन हेनिन का उत्तराधिकारी माना जा रहा है.

अमरीका की विलियम्स बहने भी ग्रास कोर्ट पर कड़ी चुनौती पेश करेंगी. वीनस चार और सेरेना दो बार विंबलडन चैंपियन रह चुकी हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+