मोहम्मद आमेर से सावधान रहेंगे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
समाचार पत्र 'कूरियर मेल' के मुताबिक पोंटिंग स्वीकार कर चुके हैं कि महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम को अपना प्रेरणास्रोत मानने वाले आमेर की रिवर्स स्विंग उनके बल्लेबाजों को मुसीबत में डाल सकती हैं।
पोंटिग ने कहा, "खुद को अकरम की तरह ढालने वाले आमेर 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रिवर्स स्विंग फेंक सकते हैं। ऐसे में वह हमारी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं। हम उनसे सावधान रहेंगे।"
पत्र के मुताबिक आमेर की रिवर्स स्विंग गेंदों की काट खोजने के लिए आस्ट्रेलियाई टीम के कोच टिम निल्सन ने उनकी गेंदबाजी वाला वीडियो मंगाया है और वह उसका बड़ी गंभीरता के साथ उसका अध्ययन कर रहे हैं।
बाएं हाथ के गेंदबाज आमेर को पाकिस्तानी क्रिकेट का उभरता सितारा माना जा रहा है। इस वर्ष जून में इंग्लैंड में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के साथ अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर शुरू करने वाले आमेर तब से लेकर आज तक पाकिस्तानी टीम से बाहर नहीं हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications