विश्व कप के बाद भविष्य का फैसला करेंगे बेकहम
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द मिरर' से बातचीत में बेकहम ने कहा कि वह नए साल में अपने भविष्य के फैसले के बारे में औपचारिक घोषणा करेंगे लेकिन फिलहाल उन्होंने इंग्लैंड टीम प्रबंधन को इस बात की जानकारी दे दी है कि वह राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए उपलब्ध हैं।
बेकहम ने कहा, "मैं 2010 तक इंग्लैंड टीम में खेलने को लेकर इंतजार करुं गा। इसके बाद मैं कोई न कोई फैसला कर लूंगा। मैं जानता हूं कि मेरे लिए यह समय काफी कठिन है लेकिन साथ ही मैं यह भी जानता हूं कि इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए कितना महत्वपूर्ण है।"
बेकहम ने मौजूदा सत्र के लिए इटली के क्लब एसी मिलान के साथ करार किया है। छह महीने के लोन पर आधारित करार के तहत बेकहम दिसंबर में इटली पहुंचेंगे। पिछले सत्र में भी बेकहम ने इस क्लब को अपनी सेवाएं दी थीं। वह मूल रूप से अमेरिका के क्लब लॉस एंजेलिस गैलेक्सी के साथ करारबद्ध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications