कोटला फतह के साथ 4-1 से श्रृंखला जीतेंगे : धौनी
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की नजर श्रीलंका के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान में रविवार को खेले जाने वाले पांचवें एकदिवसीय मुकाबले को फतह कर श्रृंखला पर 4-1 से कब्जा जमाने पर है।
भारत ने कोलकाता में खेले गए चौथे मुकाबले को जीतकर पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
दो मैचों के प्रतिबंध के बाद कोटला एकदिवसीय में वापसी कर रहे धौनी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि इस मैच में टीम में कुछ बदलाव किए जाएंगे लेकिन मैच जीताऊ खिलाड़ियों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "टीम में कुछ बदलाव होंगे लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। हम श्रृंखला पहले ही जीत चुके हैं। हमारी कोशिश होगी कि हम जीत का सिलसिला बरकरार रखे और इसे 4-1 से जीतें।"
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया लेकिन धौनी ने कहा कि वह अंतिम मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications