For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आस्ट्रेलियन ओपन : एकल के बाद युगल में भी हारीं सानिया (लीड-1)

By Ians English

सानिया और वोराकोवा की जोड़ी को बुधवार को खेले गए महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जेटीना की जिसेला डुल्को और इटली की फ्लाविया पेनेटा के हाथों 6-4, 6-1 से शिकस्त खानी पड़ी।

उल्लेखनीय है सानिया महिला एकल स्पर्धा से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। सानिया ने आस्ट्रेलियन ओपन में क्वालीफाइंग मुकाबले खेलकर मुख्य दौर में जगह बनाई थी।

विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी डेनमार्क की कारोलाइन वोज्नियाकी आसान जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गई हैं।

वोज्नियाकी ने महिला वर्ग के एकल मुकाबले के दूसरे दौर में अमेरिका की वानिया किंग को 6-1, 6-0 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

वोज्नयाकी ने इस मुकाबले को 58 मिनट में जीता। पिछले वर्ष वोज्नियाकी आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर तक पहुंची थीं।

वोज्नियाकी करियर के पहले ग्रैंड स्लैम की फिराक में कोर्ट पर उतरी हैं। उन्होंने अब तक 12 डब्ल्यूटीए महिला एकल खिताब जीते हैं।

बेल्जियम की विश्व की पूर्व नम्बर एक महिला टेनिस खिलाड़ी जस्टिन हेनिन शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंच गई हैं।

हेनिन ने महिला एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में इंग्लैंड की खिलाड़ी एलिना बालताचा को 6-1, 6-3 से पराजित किया।

सात बार की ग्रैंड स्लैम विजेता हेनिन इस वर्ष दूसरी बार आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के इरादे से उतरी हैं। हेनिन इस खिताब पर वर्ष 2004 में कब्जा जमा चुकी हैं।

हेनिन चार बार फ्रेंच ओपन और दो बार अमेरिकी ओपन जबकि एक बार आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुकी हैं।

अमेरिका के पूर्व नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी रोडिक धमाकेदार जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

रोडिक ने पुरुषों की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में रूस के इगोर कुनित्सयेन को 7-6 (9-7), 6-2, 6-3 से शिकस्त दी।

रोडिक की कुनित्सयेन के खिलाफ यह तीसरी जबकि हार्ड कोर्ट पर पहली जीत है। इससे पहले, रोडिक ने कुनित्सयेन को वर्ष 2009 में विम्बल्डन के दूसरे दौर में मात दी थी।

रोडिक वर्ष 2003, 2005, 2007 और 2009 में आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब हो चुके हैं।

विश्व की पूर्व नम्बर एक अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स तीसरे दौर में पहुंच गई हैं।

वीनस ने महिला एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में चेक गणराज्य की खिलाड़ी सांद्रा जाहलावोवा को 6-7, 6-0, 6-4 से शिकस्त दी।

पहला सेट हारने के बाद वीनस ने अगले दो सेटों में शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले को उन्होंने लगभग तीन घंटे में जीता।

वर्तमान में वीनस विश्व महिला रैंकिंग में चौथे नम्बर पर हैं। वीनस वर्ष 2003 में आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल तक का सफर तय कर चुकी हैं।

आस्ट्रेलिया के पूर्व नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी लेटिन हेविट को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा है।

हेविट को पुरुषों की एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में अर्जेटीना के खिलाड़ी डेविड नलबैंडियन के हाथों 3-6, 6-4, 3-6, 7-6, 9-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

हेविट ने पिछले सत्र कलाई का ऑपरेशन करवाकर कोर्ट पर वापसी की थी लेकिन पहले दौर में उन्हें हार का समना करना पड़ा।

हेविट वर्ष 2005 में आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। वह एक बार विम्बल्डन और एक बार अमेरिकी ओपन का खिताब जीत चुके हैं।

स्पेन के नौवीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी फर्नाडो वर्दास्को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज कर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

वर्दास्को ने पुरुषों की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में सर्बिया के जांको टिपसारेविक को 2-6, 4-6, 6-4, 7-6 (7-0), 6-0 से पराजित किया।

वर्दास्को वर्ष 2009 में आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुके हैं। उन्होंने जीत का श्रेय आंद्रे अगासी के पूर्व कोच गिल रेयेस को दिया।

एक अन्य मुकाबले में चेक गणराज्य के खिलाड़ी टॉमस बर्डिच ने जर्मनी के खिलाड़ी फिलिप कोश्रेयबर को 4-6, 6-2, 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, January 19, 2011, 19:00 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+