80 वर्ष में पहली बार अफ्रीका में खेला जाएगा फुटबाल विश्व कप
फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फेडरेशन इंटरनेशनल दे फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) का गठन 1904 में किया गया था लेकिन उसे विश्व कप के आयोजन के लिए जमीन तैयार करने में 26 वर्ष लग गए।
फुटबाल विश्व कप के पहले संस्करण का आयोजन 1930 में हुआ था। उससे पहले इटली, स्पेन, स्वीडन और हॉलैंड के वर्चस्व को धता बताते हुए दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे ने 1924 और 1928 के ओलंपिक में फुटबाल का स्वर्ण जीता था।
पहले फुटबाल विश्व कप का खिताब भी उरुग्वे के नाम रहा। अपनी मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट के दौरान उरुग्वे ने 12 देशों के खास मेहमानों का ध्यान रखा था।
1930 के पहले विश्व कप के फाइनल में उरुग्वे और अर्जेटीना के बीच भिड़ंत हुई थी। अर्जेटीना के हजारों प्रशंसक अपनी टीम की जीत को लेकर आश्वस्त थे लेकिन उरुग्वे ने यह मैच 4-2 से जीतकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।
उरुग्वे की इस जीत ने विश्व फुटबाल को दक्षिण अमेरिकी शक्ति से परिचित कराया। आने वाले दिनों में उरुग्वे और अर्जेटीना के अलावा पराग्वे, चिली और ब्राजील की टीमें महाशक्ति के रूप में उभरीं। ब्राजील ने सबसे आगे निकलकर कुल पांच बार इस खिताब पर कब्जा किया।
80 वर्ष के इतिहास के दौरान फुटबाल विश्व कप का आयोजन दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के देशोंे में खेला गया लेकिन इसे अफ्रीका महाद्वीप पहुंचने का मौका नहीं मिला।
अब जबकि दक्षिण अफ्रीका इसकी मेजबानी करने को तैयार है, 2010 में इस संपन्न देश के 12 आयोजन स्थलों पर खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट सही मायने में विश्व कप कहलाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications