For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Wimbledon: 10वीं बार विंबलडन फाइनल में सेरेना, 24वें ग्रैंड स्लैम से एक कदम दूर

लंदन। सात बार की विंबलडन चैंपियन सेरेना विलियम्स ने दसवीं बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना जर्मनी की एंजेलिक कर्बर से होगा। अमेरिका की 25वीं वरीयता प्राप्त सेरेना ने जर्मनी की 13वीं वरीय जूलिया जॉर्जेज को 6-2, 6-4 से हराकर 30वीं बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश किया।

आपको बता दें कि अगर सेरेना कर्बर को फाइनल में हरा देती हैं तो वह मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लैम खिताब के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी। वैसे सरेना के फैंस के लिए अच्छी खबर ये भी है कि उन्होंने 2016 में कर्बर को हराया था।

जर्मनी की 11वीं वरीयता प्राप्त कर्बर ने पहले सेमीफाइनल में लाटविया की 12वीं वरीय तथा पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको को केवल 67 मिनट में 6-3, 6-3 से हराया। वह दूसरी बार विंबलडन के फाइनल में पहुंची हैं।

वहीं अमेरिका की दिग्गज महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने इटली की केमिला जियोर्जी को 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। पिछले साल सितंबर में बेटी ओलंपिया को जन्म देने के बाद सेरेना का यह चौथा टूर्नामेंट है और तब से पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं।

Story first published: Thursday, July 12, 2018, 22:38 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+