पाकिस्तान का ट्वेंटी-20 श्रृंखला पर 2-0 से कब्जा
स्थानीय दुबई स्पोर्ट्स सिटी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 153 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से उमर अकमल ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली। कामरान अकमल ने 26 और शाहिद अफरीदी ने 22 रनों का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड की टीम ब्रेंडन मैक्लम की बेहरीन पारी के बावजूद 20 ओवरों में पांच विकेट पर 146 रन ही बना सकी। मैक्लम ने 41 गेंदों पर 47 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से उमर गुल ने दो और सईद अजमल व शाहिद अफरीदी ने एक-एक विकेट चटकाए। उमर अकमल को मैन ऑफ द मैच और अफरीदी को मैच ऑफ द सीरीज चुना गया।
उल्लेखनीय है कि अबूधाबी में खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 49 रनों से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications