Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्वकप में तेंदुलकर से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद : गांगुली

तेंदुलकर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20 साल पूरे होने पर कोलकाता में एक समारोह के दौरान सौरव गांगुली ने कहा, "मैं आशा करता हूं कि वह अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखेंगे। यदि वह विश्वकप 2011 के दौरान विध्वसंक प्रदर्शन करते और टीम के अंदर अपना प्रभाव डालने में सफल होते हैं तो यह भारत के लिए बहुत बड़ा समय होगा।"

सचिन तेंदुलकर को खिलाड़ियों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में बताने वाले आल राउंडर इरफान पठान भी मास्टर ब्लास्टर को विश्वकप 2011 जीतने वाली टीम के सदस्य के रूप में देखना चाहते हैं।

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट जगत में 20 साल पूरे करने पर धन्यवाद दिया।

गांगुली ने कहा, "20 साल तक देश के लिए खेलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैंने अब तक जितने बल्लेबाजों को देखा है उनमें वे सर्वश्रेष्ठ हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+