For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कोरोना वायरस : तय समय पर हो सकता है विंबलडन, रिचर्ड लुईस मुश्किलों से निपटने के लिए तैयार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर के बीच अभी भी विंबलडन अपने तय समय के अनुसार हो सकता है। यह हैरानी वाली बात है कि जहां कई देशों ने टूर्नामेंट रद्द करने का फैसला लिया है, तो वहीं ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस और क्रोकेट क्लब के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड लुईस ने जोर देकर कहा कि वे हर मु्श्किल से निपटने के लिए तैयार हैं। बता दें कि फ्रेंच ओपन को सितंबर में करवाने का फैसला लिया गया जो 24 मई से 7 जून के लिए निर्धारित किया गया था। लेकिन बिंवलडन 29 जून से 12 जुलाई तक चलने वाला है, जिसे स्थगित नहीं किया गया।

रिचर्ड लुईस ने कहा कि वे सुरक्षित जगह पर विंबलडन करवाएंगे। उन्होंने कहा, ""हम इस समय चैंपियनशिप के लिए योजना बनाना जारी रखते हैं, यह एक सतत विकसित स्थिति बनी हुई है और हम व्यापक समाज के सर्वोत्तम हित में जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। हम अपने सभी सदस्यों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, भागीदारों और जनता को उनके धैर्य और विश्वास के लिए धन्यवाद देते हैं क्योंकि हम इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।"

गौर करने वाली बात है कि दुनिया के तमाम देशों के भांति ही भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है । दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस ने कोहराम मचाया हुआ है। 6000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से 3 मौत हो चुकी, जबकि 140 से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना वायरस का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है । भारत और दक्षिण अफ्रीका की वनडे सीरीज को रद्द कर दिया गया, वहीं बीसीसीआई ने बढ़ा फैसला लेते हुए अपना मुंबई में बना ऑफिस भी बंद कर दिया और अधिकारियों को घर से की कामकाज देखने की सलाह दी।

Story first published: Wednesday, March 18, 2020, 10:53 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+