भारतीय भारोत्तोलक डोप टेस्ट में पाक साफ

नयी दिल्ली। भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद बैश्य ने आज दावा किया कि अंतरराष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले देश के भारोत्तोलक कई डोपिंग रोधी टेस्ट में पाक साफ निकले हैं। आईडब्ल्यूएफ अध्यक्ष ने यहां कहा कि न सिर्फ हमारे भारोत्तोलक पाक साफ निकले बल्कि तीन साल पहले भारत पर तीन करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने वाला अंतरराष्‍ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ भी अब डोपिंग रोधी उपायों के लिए महासंघ की प्रशंसा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों सहित अंतरराष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारोत्तोलकों के लगभग 450 डोप टेस्ट हुए जिसमें वह पाक साफ निकले। उन्होंने कहा कि हमारा अहम लक्ष्य अंतरराष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए डोप मुक्त भारोत्तोलकों को तैयार करना है। भारतीय भारोत्तोलन पर वर्ष 2011 में डोपिंग का काला धब्बा तो नहीं लगा लेकिन विश्व स्तर पर खिलाड़ी प्रभावशाली प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

लंदन ओलंपिक के लिये अभी तक किसी भारोत्तोलक ने क्वालीफाई नहीं किया है हालांकि इस बीच देश को राष्‍ट्रमंडल चैंपियनशिप में अभूतपूर्व सफलता भी मिली। भारत का कोई भी भारोत्तोलक इस साल अंतरराष्‍ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिबंधित दवाइयों के सेवन का दोषी नहीं पाया गया जिससे भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने राहत की सांस ली क्योंकि उसने इस वजह से 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के लिये जुर्माने के तौर पर मोटी रकम चुकायी थी।

राष्‍ट्रीय महासंघ ने डोपिंग के खिलाफ कड़े कदम उठाये और अप्रैल में 14 कोच को दो साल के लिये निलंबित कर दिया था। डोपिंग के मामलों में तो कमी आयी लेकिन भारोत्तोलकों का प्रदर्शन में भी काफी गिरावट आ गयी। पांच से 13 नवंबर के बीच विश्व चैंपियनशिप में खिलाडि़यों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारत लंदन ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफिकेशन स्थान हासिल नहीं कर पाया क्योंकि भारतीय पुरुष टीम 38वें और महिला टीम 27वें स्थान पर रही थी। पुरुषों में चोटी की 24 और महिलाओं में शीर्ष 21 टीमों को लंदन खेलों के लिये कोटा स्थान मिले थे।

Story first published: Monday, December 26, 2011, 12:41 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+