स्थानीय पालम मैदान में तमिलनाडु और दिल्ली के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी क्वोर्टरफाइनल मुकाबले के दौरान मीडिया से बातचीत में श्रीकांत ने कहा, "कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह की अनुपस्थिति में भारत का मैच जीतना बेहद मायने रखता है। यह दर्शाता है कि भारत की बेंच स्ट्रेंथ कितनी मजबूत है।"
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम की इस जीत से यह भी पता चलता है कि उपमहाद्वीप में वर्ष 2011 में होने वाले विश्वकप के लिए उसकी तैयारियां किस दिशा में जा रही है।
श्रीकांत ने कहा, "पिछले दो महीने में टीम ने जैसा प्रदर्शन किया है उससे मैं बहुत खुश हूं।" उन्होंने मध्यक्रम के बल्लेबाज विराट कोहली की खूब प्रशंसा की। कोहली ने ईडन गरडस में शानदार शतकीय पारी खेली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।