फार्मूला वन की दुनिया में वापस लौटे शूमाकर
हैम्बर्ग, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। फार्मूला वन की दुनिया में कई वर्षो तक अपनी बादशाहत कायम रखने वाले माइकल शूमाकर एक बार फिर इस खेल में लौट आए हैं। सात बार के विश्व चैम्पियन शूमाकर ने तीन साल पहले संन्यास ले लिया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कभी फेरारी के साथ जुड़े रहने वाले शूमाकर अब फार्मूला वन की एक अन्य टीम 'मर्सडीज जीपी' के साथ नजर आएंगे। वह अगले वर्ष के शुरुआती सत्र में 14 मार्च को बहरीन ग्रैंड प्रिक्स में अपनी नई टीम की ओर से हिस्सा लेंगे।
शूमाकर ने कहा है कि वह तीन साल के करार पर सहमत हुए हैं। उन्होंने वापसी के बारे में अपनी वेबसाइट कहा, "सारी बातों से बढ़कर है कि रेसिंग की मेरी पुरानी भूख फिर से जाग उठी थी।"
उन्होंने कहा, "मैं इसी साल अबूधाबी में था और उसी दौरान मर्सडीज टीम के प्रमुख रॉस ब्रॉन ने मुझे फार्मूला वन में वापसी करने के लिए कहा। उस समय मैंने सोचा कि मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। इसके दो सप्ताह बाद ही उन्होंने मुझसे फिर संपर्क किया और फिर मुझे लगा मेरा पुराना जुनून लौट रहा है।"
गौरतलब है कि इसी वर्ष शूमाकर ने फेरारी के साथ वापसी करने की योजना उस समय बनाई थी जब फेलिप मासा एक हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए थे। परंतु चिकित्सकों ने रेस के लिए शूमकार को अनफिट घोषित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications