स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार हसन ने तस्मानिया के साथ बतौर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर करार कर लिया है और वह 'बिग बैस ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट' में हिस्सा लेंगे। इससे पहले तस्मानिया के साथ करार करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अपनी राष्ट्रीय टीम के प्रति प्रतिबद्धताओं की वजह से टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया था।
गौरतलब है कि हसन इन दिनों टीम से बाहर हैं। इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के साथ जुड़ने के बाद उन पर प्रतिबंध लगाया गया था। परंतु अब वह आईसीएल से अलग हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।