केपटाऊन टेस्ट : कैलिस 140 पर नाबाद, दक्षिण अफ्रीका के 335 रन (लीड-2)
कैलिस ने अपनी 252 गेंदों की पारी में 15 चौके लगाए हैं। वह त्सोत्सोबे के साथ अब तक कुल 25 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। इस साझेदारी में कैलिस ने 23 रन जोड़े हैं। दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट 310 रन पर पॉल हैरिस (7) के रूप में गिरा था।
सर्वाधिक शतकों की दौड़ में कैलिस ने आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है जबकि भारत के सचिन तेंदुलकर इस सूची में 50 शतकों के साथ अव्वल हैं।
इससे पहले मेजबान टीम ने 283 रनों के कुल योग पर अपना आठवां विकेट गंवाया था। सातवें विकेट के रूप में डेल स्टेन आउट हुए थे जबकि मोर्न मोर्कल आठवें विकेट के रूप में पेवेलियन लौटे थे। स्टेन खाता भी नहीं खोल सके जबकि मोर्कल ने आठ रन बनाए। स्टेन का विकेट जहीर खान ने लिया। मोर्कल को शांताकुमारन श्रीसंत ने वापसी की राह दिखाई।
दक्षिण अफ्रीका ने एश्वेल प्रिंस और मार्क बाउचर के रूप में अपना पांचवां और छठा विकेट गंवाया था। प्रिंस 100 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 47 रन बनाकर पेवेलियन लौटे जबकि बाउचर खाता भी नहीं खोल सके। दोनों विकेट श्रीसंत ने लिए। श्रीसंत अब तक पांच विकेट झटक चुके हैं। जहीर और ईशांत शर्मा को दो-दो विकेट मिला है।
प्रिंस पहले दिन का खेल खत्म होने तक 28 रन बनाकर नाबाद लौटे थे जबकि जैक्स कैलिस 81 रन पर नाबाद थे। कैलिस ने 213 गेंदों पर नौ चौके लगाए हैं। मेजबान टीम ने आठ विकेट खोकर 284 रन बना लिए हैं। पॉल हैरिस ने खाता नहीं खोला है।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान टीम ने मैच के पहले दिन एल्वीरो पीटरसन (21), कप्तान ग्रीम स्मिथ (6), हाशिम अमला (59) और अब्राहम डिविलियर्स (26) के विकेट गंवाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications