सरीना ने चौथा विंबलडन ख़िताब जीता

By Super

विंबलडन में महिलाओं के एकल फ़ाइनल मैच में सरीना विलियम्स ने रूस की वेरा स्फ़ौनयोवा को सीधे सेटों में 6-3 और 6-2 से मात दे कर

चौथा विंबलडन ख़िताब जीत लिया है.

वर्तमान चैंपियन और पहली वरयीता प्राप्त सरीना विलियम्स ने 67 मिनटों में फ़ाइनल मैच और 13 वीं ग्रैंड स्लैम चैंपियनशिप जीत ली है.

छठी बार विंबलडन का फ़ाइनल मुक़ाबला जीतने वाली सरीना ने बिना एक भी सेट गंवाए चौथा विंबलडन ख़िताब जीता है.

इससे पहले 2002, 2003 औऱ 2009 में उन्होंने विंबलडन ख़िताब जीते थे.

ऐसा पहली बार हुआ है कि सरीना की फाइनल मुक़ाबले में अपनी बहन वीनस विलियम्स से टक्कर नहीं हुई.

सरीना के इस चौथे विंबलडन ख़िताब को मिलाकर विलियम बहनें पिछले 11 विंबलडन ख़िताबों में से 9 जीत चुकी है.

सरीना विलियम्स सेमीफ़ाइनल में चेक गणराज्य की पेट्रा क्विटोवा को हराकर फ़ाइनल में पहुंची थीं.

सरीना ने सेमी फाइलन मैच 7-6 (7-5) 6-2 से जीता था.

उधर 21वीं वरीयता प्राप्त वेरा स्फ़ौनयोवा पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के फ़ाइनल में पहुंची थीं.

1975 में कंप्यूटर रैंकिंग शुरु होने के बाद से विंबलडन के फ़ाइनल में पहुँचने वाली वे दूसरी सबसे कम वरियता प्राप्त खिलाड़ी हैं.

2008-09 में वेरा की गिनती विश्व के टॉप-10 खिलाड़ियों में होती थी लेकिन फिर चोट लगने के कारण उनकी रैंकिग गिरती गई.

वैसे विंबलडन में महिलाओं के डबल्स मुकाबले में इस बार वेरा स्फ़ौनयोवा ने अपनी जोड़ीदार के साथ मिलकर सरीना और वीनस विलियम्स को मात दी थी.

Story first published: Saturday, July 3, 2010, 20:21 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+