फुटबाल विश्व कप में हिस्सा नहीं ले सकेगा आयरलैंड
समाचार पत्र 'गार्जियन' ने फीफा के महासचिव जर्मेन वाल्के के हवाले से लिखा है कि आयरलैंड को यह बात मन से निकाल देना चाहिए कि उसे विश्व कप में अतिरिक्त देश के रूप में हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि फ्रांस के साथ खेले गए क्वालीफाईंग मुकाबले के दौरान फ्रांसीसी खिलाड़ी थिएरी हेनरी द्वारा हाथ की मदद से गेंद को संभालने और फिर गोल करने की घटना के बाद आयरलैंड ने कहा था कि इस नाइंसाफी के बाद उसे 33वें देश के रूप में विश्व कप में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए।
वाल्के ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा, "मैं यह नहीं कहता कि यह बिल्कुल बचकानी बात है लेकिन यह ऐसा होना असंभव है। विश्व कप के लिए कुल 853 क्वालीफाईंग मैच खेले गए, ऐसे में सिर्फ एक मैच के लिए नियमों को ताक पर नहीं रखा जा सकता। हम तय कर चुके हैं कि दक्षिण अफ्रीका में 32 टीमों के बीच ही विश्व कप खेला जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications