Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूनुस ने 'ब्रेक' लिया, यूसुफ को मिली कप्तानी

कराची, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए वरिष्ठ बल्लेबाद मोहम्मद यूसुफ को पाकिस्तानी टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। पीसीबी का कहना है कि नियमित कप्तान यूनूस खान ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से 'ब्रेक' ले लिया है।

पीसीबी ने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा, "यूनुस ने कुछ समय के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लेने की गुजारिश की थी। यही कारण है कि वह न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के साथ नहीं जा रहे हैं। इस श्रृंखला के लिए यूसुफ को कप्तान और कामरान अकमल को उनका नायब नियुक्त किया गया है।"

न्यूजीलैंड के साथ हाल ही में खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला में पाकिस्तान को मिली 1-2 से हार के बाद यूनुस काफी दबाव में थे। उस श्रृंखला में उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा था। वह तीन मैचों में मात्र 22 रन बना सके थे।

कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद यूसुफ ने कहा, "मेरे लिए यह महान सम्मान की बात है। लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद उसी टीम का नेतृत्व करना सचमुच सौभाग्य की बात है। मैं टीम की एकता बनाए रखते हुए उसे न्यूजीलैंड में सफलता दिलाने का भरपूर प्रयास करुं गा।"

पाकिस्तानी टीम फिलहाल दुबई में है। वहां उसे न्यूजीलैंड के साथ दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला में हिस्सा लेना है। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड रवाना हो जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+