श्रीलंका क्रिकेट टीम के 100 रन पूरे (लीड-3)
श्रीलंकाई टीम ने अपने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का विकेट गंवाकर 11.5 ओवरों में 100 रनों का आंकड़ा छुआ। दिलशान की तूफानी पारी की बदौलत मेहमान टीम ने अपने 50 रन मात्र 3.4 ओवरों में पूरे कर लिए थे। दिलशान 18 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 41 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद आशीष नेहरा की गेंद पर दिनेश कार्तिक के हाथों लपके गए।
दिलशान का विकेट 65 रनों के कुल योग पर गिरा। खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने 13 ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 109 रन बना लिए थे। कुमार संगकारा ने 17 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए थे जबकि उपुल थरंगा 43 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर खेल रहे थे।
पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत ने 15 दिसंबर को राजकोट में खेला गया पहला मुकाबला तीन रनों से जीता था जबकि मेहमान टीम ने नागपुर में बीते शुक्रवार को खेला गया दूसरा मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम किया था।
भारतीय टीम इस मैच के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के बगैर ही मैदान में उतरी है। धौनी पर नागपुर एकदिवसीय मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के कारण दो मैचों का प्रतिबंध लगा है। धौनी की अनुपस्थिति में वीरेंद्र सहवाग टीम की कमान संभाल रहे हैं।
उड़ीसा में स्थित एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत का रिकार्ड अच्छा रहा है। भारतीय टीम ने यहां अब तक कुल 13 मैच खेले हैं, जिनमें से आठ में उसे जीत हासिल हुई है। दो मौकों पर यह मैदान तटस्थ आयोजन स्थल भी रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications