चैम्पियंस लीग : न्यू साउथ वेल्स ने विक्टोरिया को दिया 170 रनों लक्ष्य (लीड-3)
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साइमन कैटिच की कप्तानी में खेल रही न्यू साउथ वेल्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।
सलामी बल्लेबाजी डेविड वार्नर 48 रन बनाने के बाद रन आउट हुए। वार्नर ने 25 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए। उनका विकेट 62 रन के कुल योग पर गिरा।
फिल ह्यूज 35, डेनियल स्मिथ 20, कैटिच 26, हेनरिक्स 12, स्मिथ 2 और रोहरेर 19 रन बनाकर आउट हुए।
दोनों टीमें सुपर-8 दौर में दो-दो मैच जीतकर यहां तक पहुंची हैं। कैटिच ने बिना किसी परिवर्तन के इस मैच में खेलने का फैसला किया है जबकि विक्टोरिया के कप्तान कैमरून व्हाइट ने भी अपरिवर्तित टीम के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया।
दोनों टीमों में कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और इस लिहाज से कोटला की पिच पर होने वाले इस दिन-रात के मुकाबले के दौरान जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। चैम्पियंस लीग में अब तक गिने-चुने मैचों में ही रोमांचक भिड़ंत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications