जन्मदिन पर दिन भर कार्टून देखते रहे वुड्स!
बीते कुछ दिनों से वुड्स का निजी जीवन विवादों में है। उनके अब तक 15 से अधिक महिलाओं के साथ कथित संबंधों की बात सामने आ चुकी है। इसी वजह उनका शादीशुदा जीवन भी टूट की कगार पर पहुंच चुका है। उनकी पत्नी एलिन हर हाल में तलाक लेने पर आमादा हैं। परेशानियों से घिरे वुड्स बुधवार को 34 वर्ष के हो गए।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक वुड्स जन्मदिन के मौके पर दक्षिणी फ्लोरिडा में एक निजी जहाज पर रहे। वह दिन भर कार्टून देखते रहे। इस दिन हर साल की तरह उनके पास चाहने वालों का कोई हुजूम नहीं था। यहां तक कि उनका परिवार भी इस अहम मौके पर उनके साथ नहीं था।
वैसे इस पूरे प्रकररण का न सिर्फ उनके जीवन बल्कि पेशेवर जीवन पर भी काफी हद असर पड़ा है। विवाद के सामने आने के कुछ दिनों बाद ही वुड्स ने गोल्फ से अनिश्चितकाल के लिए अलग होने का ऐलान किया था। खबरों में कहा गया है कि पत्नी की मार की वजह से उनके दांत टूट गए थे और यही कारण है कि वह विगत कई दिनों सार्वजनिक रूप से कहीं नहीं दिखे हैं।
हाल ही में कैलीफोर्निया-डेविस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया कि इस प्रकरण की वजह से प्रायोजक कंपनियों को भी 12 अरब डॉलर की चपत झेलनी पड़ी। उल्लेखनीय है कि नवंबर में वुड्स प्रकरण के सार्वजनिक होने के बाद से 13 दिनों के भीतर ही जिलेट सहित कई कंपनियों ने उनसे करार तोड़ लिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications