Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बट्ट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अख्तर की वापसी की संभावना को नकारा

पीसीबी प्रमुख ने कहा कि अख्तर 34 वर्ष के हो चुके हैं और उनका फिटनेस संबंधी रिकार्ड भी काफी खराब रहा है। इस लिहाज से उनकी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की कोई संभावना नहीं दिखाई देती।

ऐसी खबर है कि अख्तर ने अपने शरीर से अतिरिक्त चर्बी हटाने के लिए लिपोसक्शन सर्जरी कराई है। अख्तर को लगता है कि लिपोसक्शन से उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह बनाने में मदद मिलेगी।

बट्ट हालांकि ऐसी किसी भी संभावना से इंकार करते हैं। उनका मानना है कि आज की तारीख में पाकिस्तान के पास कई युवा और प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज हैं और उनके रहते अख्तर के टीम में लौटने की संभावना नहीं के बराबर है।

दूसरी ओर, चिकित्सकों का कहना है कि लिपोसक्शन सर्जरी कराने के बाद अख्तर को फिटनेस हासिल करने में तीन से पांच महीने लग सकते हैं। ऐसी दशा में उनका आस्ट्रेलिया दौरे से पहले फिट हो पाना संभव नहीं दिख रहा है।

पाकिस्तान के मशहूर स्पोर्ट्स मेडिसीन विशेषज्ञ वकार अहमद ने कहा, "लिपोसक्शन सर्जरी के बाद अख्तर को पूर्ण रूप से फिट होने के लिए पांच महीने लग सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+