कलमाडी और हूपर के बीच सुलह कराऊंगा : गिल
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान गिल ने कहा कि कलमाडी और हूपर के बीच जारी वाकयुद्ध दुर्भाग्यपूर्ण है। बकौल गिल, "राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े दो बड़े अधिकारियों के बीच जारी वाकयुद्ध निराशाजनक है। खेलों के आयोजन की तैयारियां बिल्कुल सही दिशा में चल रही हैं, ऐसे में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।"
गिल ने कहा कि नई दिल्ली 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों का शानदार और विश्वस्तरीय आयोजन करेगी। गिल ने कहा, "खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मैंने सीजीएफ को भरोसा दिलाया है कि हम विश्वस्तरीय आयोजन को लेकर कृतसंकल्प हैं।"
गिल के मुताबिक सीजीएफ द्वारा खेलों की तैयारियों की निगरानी के लिए नियुक्त हूपर के अलावा सरकार द्वारा नियुक्त कैबिनेट स्तर के तीन और अधिकारी आयोजन की तैयारियों और उससे जुड़े मुद्दों पर नजर रखेंगे।
इस बीच, आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि भारत ने डोपिंग रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष में 20,000 डॉलर की सहायता राशि देना स्वीकार किया है। सरकार का यह कदम नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान डोपिंग संबंधी नियमों के कड़ाई से पालन किए जाने की ओर संकेत देता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications