Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सुमित नागल ने जीता ब्युनस आयर्स ATP चैलेंजर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब

नई दिल्ली। भारत के युवा स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने अर्जेंटीना में खेले गए ब्युनस आयर्स एटीपी चैलेंजर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। सातवीं सीड सुमित ने रविवार रात खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाड़ी फाकुंडो बैगनिस को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से राैंदा। यह उनका घर के बाहर जीता गया पहला खिताब है। सातवीं सीड सुमित ने एक घंटे 37 मिनट में यह मुकाबला जीता। इसके साथ ही नागल 135वीं एटीपी रैंकिंग में आ गए हैं। केंद्रीय खेलमंत्री किरेन रिजिजू ने सुमित नागल को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

US ओपन 2019 के पहले दौर में महान खिलाड़ी रोजर फेडरर को कड़ी टक्कर देने वाले सुमित के छोटे से करियर की यह दूसरी बड़ी सफलता है, इससे पहले 2017 में उन्होंने बेंगलुरु चैलेंजर्स इवेंट भी अपने नाम किया था। उन्होंने इस खिताबी जीत के बाद कहा, "यह काफी शानदार था। मैं यहां अकेले आया था। मेरे साथ मेरे कोच (सासा नेंनसेल) और ट्रेनर (मिलोस गागेलिक) भी नहीं थे। कोच के बिना खेलना मुश्किल होता है। लेकिन अब यहां ट्रॉफी उठाना मेरे लिए वाकई शानदार है और मुझे खुद पर गर्व है।"

उन्होंने कहा कि आज मैं यहां खिताब जीता हूं और अब मुझे अगले सप्ताह ब्राजील जाना है। जहां एक और चैलेंजर टूर्नामेंट खेलना है। इसलिए मेरे पास इस जीत का जश्न मनाने का समय नहीं है। मुझे अभी भी काफी मेहनत करने की जरूरत है ताकि मैं अपने प्रदर्शन में और सुधार कर सकूं। हरियाणा के झज्जर जिले के जैतपुर गांव निवासी सुमित के पिता सुरेश नागल फौजी हैं। उनके परिवार में कभी कोई खिलाड़ी नहीं रहा पर पिता का सपना था कि सुमित बड़ा टेनिस खिलाड़ी बने। सुमित नागल 2015 में जूनियर ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली छठे भारतीय बने थे, उन्होंने वियतना के नाम हाओंग लि के साथ मिलकर विंबलडन में लड़कों के वर्ग का युगल खिताब जीता था।

Story first published: Monday, September 30, 2019, 12:35 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+