टेस्ट मैचों में ओरम के स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं विटोरी
विटोरी आमतौर पर आठवें क्रम पर बल्लेबाजी के आते रहे हैं लेकिन ओरम की गैरमौजूदगी में बल्लेबाजी क्रम को कमजोर होने से बचाने के लिए वह यह अतिरिक्त भार अपने कंधों पर लेने के लिए तैयार हैं।
पाकिस्तान के साथ मंगलवार को शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में अपनी टीम को मिली 138 रनों की करारी शिकस्त का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ने के बाद विटोरी ने यह बात कही।
विटोरी ने कहा, "मैं समझता हूं कि मेरे पास इसके सिवाय और कोई चारा नहीं। मैंने एकदिवसीय मैचों में भी अपने नियत क्रम से ऊपर जाकर बल्लेबाजी की है। अब टेस्ट मैचों में भी ऐसा करने का वक्त आ गया है।"
एक के बाद एक कई खिलाड़ियों के संन्यास लेने के कारण किवी टीम का बल्लेबाजी क्रम असंतुलित हो गया है। इसी को मजबूती देने के लिए विटोरी ने ब्रेंडन मैक्लम को पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजना शुरू किया।
मैक्लम आमतौर पर सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते रहे हैं लेकिन अनुभव को देखते हुए उन्हें पांचवें क्रम पर उतारा जा रहा है। विटोरी हालांकि इस कदम को सफल नहीं बता रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications