डेविस के शराब पीने को लेकर कोई शिकायत नहीं : आईसीसी
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि सीएसए ने इस सम्बंध में आईसीसी के सामने लिखित तौर पर शिकायत की है लेकिन आईसीसी ने इसका खंडन किया है।
आईसीसी के मीडिया एवं जनसंचार प्रमुख कोलिन गिब्सन ने कहा कि आईसीसी को सीएसए की ओर से इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। कोलिन ने कहा, "सीएसए ने आईसीसी से कुछ नहीं कहा है।"
दक्षिण अफ्रीकी समाचार पत्र 'बील्ड' ने खबर दी थी कि दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों ने डरबन टेस्ट की पूर्व संध्या पर डेविस को शराब के नशे में पाया था। खिलाड़ियों के मुताबिक डेविस एक सप्ताह के एक खास शराबखाने में जा रहे थे।
डरबन टेस्ट के दौरान डेविस ने कुछ गलतियां की थीं, जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि डेविस ने शराब के नशे में ये गलतियां की हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि डेविस की इन्हीं गलतियों के कारण दक्षिण अफ्रीका को डरबन टेस्ट में हार मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications