भारतीय स्विमसूट मॉडल ने ऑस्ट्रेलियाई बॉलर शॉन टेट को किया बोल्ड, रचाई शादी
शॉन और माशूम की मुलाकात 2010 के आईपीएल के दौरान हुई थी। रिलेशन में आने के बाद दोनों एक ही साथ रहते हैं। 31 वर्षीय शॉन टेट ने पेरिस में 29 वर्षीय माशूम को प्रपोज किया था और अगस्त 2013 में सगाई की थी। शादी मुंबई में हुई जहां शॉन के कई ऑस्ट्रेलियाई दोस्तों ने शिरकत की। इस शादी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जहीर खान और सिक्सर किंग युवराज सिंह भी शामिल हुए थे।
सिंघा एक स्विमसूट मॉडल रह चुकी हैं। सिंघा के मुताबिक टेट मैदान पर जितना आक्रामक हैं, उससे बाहर वह उतना ही शांत हैं। उल्लेखनीय है कि शॉन टेट ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 35 वनडे, 3 टेस्ट और 19 टी20 मैच खेले हैं। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भारत के खिलाफ 2011 आइसीसी विश्व कप में था। खबरों के मुताबिक माशूम एडिलेड में अपने व्यापार का विस्तार करने के मूड में भी हैं और टेट भी बिग बैश में एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम के लिए खेलते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
