आस्ट्रेलियन ओपन: भारत के युकी भांबरी ने किया क्वालीफाई

नई दिल्ली। युकी भांबरी ने रविवार को पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आस्ट्रेलियाई ओपन के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पच्चीस वर्षीय भांबरी ने तीसरे और अंतिम क्वालीफाइंग दौर में पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की और एक घंटे 55 मिनट में कनाडा के पीटर पोलांस्की को 1-6 6-3 6-3 से शिकस्त देकर ऑस्ट्रेलिन ओपन में जगह बना ली है।

बता दें ये तीसरा मौका है जब युकी भांबरी ने आस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष एकल मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया है। इससे पहले भांवरी 2015 और 2016 में पहले दौर में क्रमश: एंडी मर्रे और टामस बर्डिच से हार गए थे।

आपको बता दें कि पूर्व जूनियर वर्ग में विश्व नंबर एक रह चुके हैं युकी भांवरी ने यहां 2009 में आस्ट्रेलियन ओपन पुरुष के एकल वर्ग का खिताब जीता था और पेशेवर बनने के बाद सिर्फ इसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में खेले हैं।

मेलबर्न पार्क में उनके प्रदर्शन के बारे में पूछने पर भांबरी ने कहा कि "मैं नहीं जानता कि मैं यहां बेहतर कैसे खेल पाता हूं। शायद यहां की परिस्थितियां मेरे मुफीद हैं या फिर मैं यहां के हालात को जानता हूं क्योंकि मैं यहां खेल चुका हूं।" पिछले साल भांबरी ने नवंबर में अपना छठा एटीपी चैलेंजर खिताब जीता था।

Story first published: Monday, January 15, 2018, 9:25 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+