हमें जीत की लय मिल गई है : सहवाग
ढाका, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 में उनकी टीम को जीत की लय मिल गई है।
भारत ने विश्व कप से पूर्व खेले गए अभ्यास मुकाबलों में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को पटखनी दी थी जबकि विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले में बांग्लादेश को हराया था।
सहवाग ने कहा, "किसी भी श्रृंखला के लिए लय सबसे महत्वपूर्ण होती है। दो अभ्यास मुकाबले और उद्घाटन मुकाबले जीतने के बाद हमने जीत की लय को हासिल कर लिया है। हमें लगातार जीत की आदत पड़ चुकी है। किसी भी सफलता को अर्जित करने के लिए लय सबसे महत्वपूर्ण होती है। "
भारत ने विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले में बांग्लादेश को 87 रनों से हराया था।
यह पूछने पर कि चार वर्ष पहले विश्व कप में बांग्लादेश से हारने के बाद कही भारतीय टीम ने हिसाब तो चुकता नहीं किया इस पर सहवाग ने कहा, "मुझे कुछ ऐसा ही लगता है। हमारे लिए यह बदला लेने वाला मुकाबला था।"
सहवाग ने टॉस हारना एक अच्छा संकेत बताया। उन्होंने कहा कि अगर हम टॉस जीतते तो पहले क्षेत्ररक्षण ही करते।
सहवाग ने कहा, "हम ओस को देखते हुए पहले क्षेत्ररक्षण करना चाहते थे। यदि आप 300 या 320 रन बनाते हैं तो दूसरी पारी में ओस के कारण इसे हासिल करना आसान होता। इसमें स्पिन गेंदबाज कुछ नहीं कर सकते। यहां तक की तेज गेंदबाजों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications