Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बारिश की वजह से कोच्चि एकदिवसीय रद्द (लीड-1)

यह मुकाबला जवाहरलाल नेहरू अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना था। परंतु बारिश की वजह से मैदान गीला हो गया था और इस पर मैच होना मुमकिन नहीं था। इस वजह से अम्पायरों ने मैच को न कराने का फैसला किया। इससे पहले केरल क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने मैच में देरी होने की आशंका जताई थी।

इस मैच को लेकर स्थानीय दर्शकों के साथ ही दूर-दूर से आए दर्शकों में खासा उत्साह था। मैच रद्द होने से पहले एक दर्शक अशोक कुमार ने बताया, "हम कोट्टायम से यहां मैच देखने पहुंचे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें बहुत पहले ही स्टेडियम में बैठने की जगह मिल गई। उम्मीद है कि यहां पूरे 100 ओवरों का खेल देखने को मिलेगा।"

कोच्चि एकदिवसीय के रद्द होने के बाद तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच बुधवार को विशाखापट्टनम और तीसरा मैच शनिवार को मडगाव में खेला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+