Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीजिंग ओलंपिक: शारापोवा की जगह लेंगी ज्वोनारेवा

बीजिंग, 4 अगस्त: कंधे की चोट के कारण बीजिंग ओलंपिक से बाहर हो चुकीं दुनिया की तीसरी सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा की जगह अब वेरा ज्वोनारेवा खेलेंगी। वेरा ज्वोनारेवा को शारापोवा की जगह रूस की ओलंपिक टेनिस महिला टीम में शामिल किया गया है।

रूस के टेनिस संघ से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शारापोवा के कंधे में गंभीर चोट है और वो ओलंपिक तक फिट नहीं हो सकेंगी। मांट्रियल ओपन के एक मैच के दौरान शारापोवा चोटिल हो गई थीं। अपने चिकित्सक की सलाह पर उन्होंने ओलंपिक से बाहर होने का फैसला करना पड़ा।

वेरा ज्वोनारेवा के रिकॉर्ड की बात करें तो डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में ज्योनारेवा को ग्यारहवीं वरीयता प्राप्त है। वो एकल मुकाबलों में अपने देश का प्रतिनिधित्‍व करेंगी। रूस की महिला टीम में ज्योनारेवा के अलावा स्वेतलाना कुज्नेत्सेवा, दिनारा सफीना और एलेना दिमेंतिएवा को शामिल किया गया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+