टोगो टीम हटी, गोलकीपर का दक्षिण अफ्रीका में हुआ ऑपरेशन (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबिलाले को टोगो की टीम की बस पर हुए हमले के दौरान गंभीर चोट लगी थी। कुछ लोगों ने टीम की बस पर मशीन गन से हमला किया था। घटना के वक्त टोगो की टीम कांगो के रास्ते अंगोला के केबिंडा प्रांत में प्रवेश कर रही थी।
ऐसा माना जा रहा है कि इस हमले में टीम के दो सदस्य-सहायक कोच अबालो एमानेटेले और टीम के प्रवक्ता स्टैनिसलास ओकोलू की मौत हो गई है। ऐसी भी खबर है कि हमले में बस के चालक की भी मौत हो चुकी है। इस खबर की हालांकि पुष्टि नहीं हुई है।
घायल ओबिलाले को जोहांसबर्ग के मिलपार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटनास्थल से उन्हें हवाई मार्ग से दक्षिण अफ्रीका लाया गया था। ओबिलाले के अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी हवाई मार्ग से यहां लाया गया था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
अस्पताल ने ओबिलाले के भर्ती होने की पुष्टि की है। 25 वर्षीय ओबिलाले फ्रांसीसी क्लब जीएसआई पोंटीवी के लिए क्लब फुटबाल खेलते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications