बांग्लादेश की ओर से जीत के लिए रखे गए 261 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान की शानदार शतकीय पारी और कप्तान कुमार संगकारा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर यह मैच जीत लिया।
श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करती हुई मेजबान बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।