इंग्लैंड लौटने को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं अडेबायोर
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अफ्रीका कप ऑफ नेशंस में हिस्सा लेने के लिए कांगो के रास्ते अंगोला जा रही टोगो टीम की बस पर अलगाववादियों ने स्वचलित बंदूकों से हमला किया था। उस हमले में तीन लोग मारे गए थे जबकि कई जख्मी हुए थे।
इस हमले के बाद टोगो टीम ने अफ्रीका कप ऑफ नेशंस से अपना नाम वापस ले लिया। टोगो टीम अब स्वदेश लौट चुकी है और खिलाड़ी उस हमले को भुलाकर आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत हैं।
बीबीसी ने अडेबायोर के हवाले से लिखा है कि वह यह नहीं जानते कि वह कब इंग्लैंड लौटेंगे। अडेबायोर के मुताबिक उनके क्लब ने फिलहाल उन्हें अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी दे रखी है।
अडेबायोर ने कहा, "हमले के बाद मैं काफी डरा हुआ हूं। मैं ठीक से खाना नहीं खा पा रहा हूं। मेरा एक दोस्त मेरी बाहों में दम तोड़ गया। मेरे क्लब टीम के प्रमुख मेरी स्थिति से परिचित हैं और यही कारण है कि मैं इंग्लैंड लौटने को लेकर जल्दबाजी में नहीं हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications