Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : पेस मिश्रित युगल सेमीफाइनल में, युगल में हारे (लीड-4)

पेस और ब्लैक की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूस की एलिना वेसनीना और इजरायल के एंडी रैम की आठवीं वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित किया।

अगले दौर में पेस और ब्लैक का सामना अमेरिका की लिजा रेमंड और दक्षिण अफ्रीका के वेसले मूडी के साथ होगा। रेमंड और मूडी की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ताइवान की चुआंग चिया जुंग और स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक की जोड़ी को कड़े संघर्ष के बाद 6-3, 3-6, 12-10 से पराजित किया।

रूस की एकेतेरिना माकारोवा और चेक गणराज्य के जारोस्लाव लेविंस्की की जोड़ी भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। माकारोवा-लेविंस्की ने अमेरिका की राक्वेल कोप्स और बेल्जियम के डिक नार्मन की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हराया।

इटली की खिलाड़ी फ्लाविया पेनेता और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की जोड़ी भी अंतिम-4 दौर में पहुंचने में सफल रही है। पेनेता और मेलो ने चेक गणराज्य की झालावोवा स्ट्राइकोवा और आस्ट्रिया के ओलिवर माराच को 6-4, 6-4 से हराया।

युगल मुकाबलों में पेस और उनके साझी चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही को क्वार्टर फाइनल में हार मिली। पेस-डुल्ही की तीसरी वरीय जोड़ी को क्रोएशिया के इवो कार्लोविक और सर्बिया के डुसान वेमिक की जोड़ी ने 6-3, 6-4 से हराया।

पेस-डुल्ही ने 2009 में अमेरिकी और फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। यही नहीं, यह जोड़ी पिछले वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही थी लेकिन इस बार उनका सफर एक कदम पीछे ही समाप्त हो गया।

एकल मुकाबलों में विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। फेडरर ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रूस के निकोली डेवीडेंको को कड़े संघर्ष के बाद 2-6, 6-3, 6-0, 7-5 से पराजित किया।

पहला सेट 2-6 से गंवाने के बाद फेडरर दूसरे सेट में भी 1-3 से पिछड़ रहे थे लेकिन उसके बाद फेडरर ने लगातार पांच गेम अपने नाम किए और डेवीडेंको को अपने ऊपर हावी होने का एक भी मौका नहीं दिया। पिछले दो मुकाबलों में डेवीडेंको फेडरर पर भारी पड़े थे।

इस जीत के साथ फेडरर ने डेवीडेंको के खिलाफ अपना व्यक्तिगत रिकार्ड सुधार लिया है। इस सत्र में मिली दो पराजयों को छोड़ दिया जाए तो फेडरर ने सभी 13 मुकाबलों में डेवीडेंको को पराजित किया है। डेवीडेंको के खिलाफ उनका हार-जीत का रिकार्ड 13-2 रहा है।

उधर, विश्व की सर्वोच्च वरीय महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं लेकिन उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स को हार का सामना करना पड़ा है।

बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेरेना ने अपनी छवि के अनुरूप खेल दिखाते हुए बेलारूस की खिलाड़ी विक्टोरिया एजारेंका को 4-6, 6-7 (4), 6-2 से हराया। वीनस को चीन की खिलाड़ी ली ना के खिलाफ 2-6, 7-6 (4), 7-5 से हार झेलनी पड़ी।

ली ना इस वर्ष महिलाओं के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले दूसरी चीनी खिलाड़ी हैं। इससे पहले जेई झेंग अंतिम चार में जगह बना चुकी हैं। ना का सामना पूर्व नंबर एक खिलाड़ी बेल्जियम की जेस्टिन हेनिन से होगा जबकि दूसरे मुकाबले में झेंग और सेरेना आमने-सामने होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+