सानिया को एबीएस क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बुधवार को इटली की फ्रांसिस्का शियावोन ने पराजित किया।
शियावोन ने यह मैच 6-0, 6-3 से अपने नाम किया। इसके अलावा इटली की फ्लाविया पेनेता, इजरायल की सहर पीर और बेल्जियम की यानिना विकमायेर भी जीत हासिल करने में सफल रहीं।
पीर ने जहां स्लोवाकिया की मेगडेलेना रेबारिकोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से पराजित किया वहीं पेनेता ने स्पेन की कार्ला साउरेज नावारो को 6-2, 6-2 से हराया।
विकमायेर ने अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए रोमानिया की रालुका ओलारू को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। पीर और रेबारिकोवा के मुकाबले के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने टूर्नामेंट में पीर की मौजूदगी का विरोध किया लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।