सलामी बल्लेबाजों ने भारत को दी अच्छी शुरुआत (लीड-2)
भोजनकाल तक भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 63 रन बना लिए थे। विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 41 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि उनके साथी गौतम गंभीर 40 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 22 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
मौसम खराब होने के कारण मैच शुरू होने में लगभग डेढ़ घंटे की देरी हुई। चटगांव में कोहरे के कारण रोशनी काफी कम थी और यही देखते हुए अंपायरों ने मैच भारतीय समयानुसार 10.30 बजे के बाद शुरू करने की घोषणा की थी।
इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सहवाग संभाल रहे हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अनफिट होने की स्थिति में सहवाग को टीम की कमान सौंपी गई। हरभजन सिंह भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर अमित मिश्रा को मैदान में उतारा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications