फाइनल में मरे पर रहेगा दबाव : फेडरर
मेलबर्न, 30 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेंड स्लेम मास्टर रोजर फेडेरर का कहना है कि आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मुकाबले में सारा दबाव स्कॉटलैंड के एंडी मरे पर रहेगा। फेडरर और मरे के बीच यह मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
15 ग्रेंड स्लेम खिताब अपने नाम करने वाले 28 वर्षीय फेडरर ने कहा, "वह खिताब से एक मैच दूर हैं। मैं कोशिश करूंगा कि यह न हो सके।"
उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि मरे अपने देश को लंबे अरसे बाद ग्रेंड स्लेम का तोहफा देने को बेताब हैं। मुझे आक्रामक होकर खेलना होगा। उनके खिलाफ खेलना बहुत ही रणनीतिक होता है। दबाव तो उन्हीं पर होगा।"
उल्लेखनीय है कि पूरे ब्रिटेन को उम्मीद है कि फेडरर को फाइनल मुकाबले में हराकर मरे 1936 के बाद अपने देश के पहले ग्रेंड स्लेम विजेता पुरुष खिलाड़ी बनेंगे। ब्रिटेन के लिए ग्रेंड स्लेम जीतने वाले फ्रेड पेरी अंतिम खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1936 में अपने देश के लिए विम्बलडन का खिताब जीता था।
मरे का कहना है कि वह इतिहास बनाने के मकसद से मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा, "अभी तक मैंने सर्वश्रेष्ठ खेल खेला है। मुझे इसे अगले एक और मैच तक जारी रखना है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications