दिलीप ट्राफी : युसूफ पठान ने धमाकेदार अंदाज में बनाया पश्चिम क्षेत्र को चैम्पियन (लीड-2)

By Staff

हैदराबाद, 6 फरवरी (आईएएनएस)। विस्फोटक बल्लेबाज युसूफ पठान ने उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शनिवार को शानदार दोहरा शतक जड़ पश्चिम क्षेत्र की टीम को दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ तीन विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई। पठान की शानदार पारी की बदौलत पश्चिम क्षेत्र की टीम 536 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने में सफल रही।

मैच के पांचवें और अंतिम दिन पश्चिम क्षेत्र को जीत के लिए 157 रनों की दरकार थी और उसके चार विकेट शेष थे। पश्चिम क्षेत्र ने पी. शाह के रूप में आज अपना एकमात्र विकेट गंवाया और जीत के लक्ष्य को पूरा किया। इतने बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा कर पश्चिम क्षेत्र ने इतिहास रच दिया। इससे पहले कोई भी टीम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अंतिम पारी में इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने में सफल नहीं रही है।

पहली पारी में 108 रनों की पारी खेलने वाले पठान ने 210 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभााई। अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान पठान ने 190 गेंदों का सामना किया और 19 चौके तथा 10 छक्के लगाए।

मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 379 रन से आगे खेलते हुए पश्चिम क्षेत्र ने शनिवार को पी. शाह का विकेट गंवाया। वह 16 रन बनाकर आउट हुए। शाह और पठान के बीच सातवें विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई।

शाह के आउट होने के बाद रोमेश पवार उनका स्थान लेने आए। उस समय पश्चिम क्षेत्र को जीत के लिए 53 रनों की आवश्यकता थी और उसके तीन विकेट शेष थे। दोनों ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 58 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिलाई।

जीत के बाद पश्चिम क्षेत्र के कप्तान वसीम जाफर ने कहा, "मैं जीत के प्रति बहुत सकारात्मक था। सलामी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। युसूफ ने तो लाजवाब पारी खेली।"

दक्षिण क्षेत्र के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा, "हमने चार दिनों तक कड़ी मेहनत की और अच्छा खेल खेला लेकिन पांचवें दिन हम ऐसा नहीं कर सके। हमने कुछ महत्वपूर्ण कैच टपका दिए।"

उल्लेखनीय है कि दक्षिण क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र के समक्ष जीत के लिए 536 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। दक्षिण क्षेत्र ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे जबकि पश्चिम क्षेत्र की टीम पहली पारी में महज 251 रन ही बना सकी थी। इस आधार पर उसे 149 रनों की बढ़त मिली थी। दक्षिण क्षेत्र ने दूसरी पारी नौ विकेट के नुकसान पर 386 रनों पर घोषित कर दी थी और पश्चिम क्षेत्र के समक्ष जीत के लिए 536 रनों का लक्ष्य रखा था। दक्षिण क्षेत्र के लिए कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी दोनों पारियों में शतक लगाया लेकिन पठान की धमाकेदार पारी ने कार्तिक की इस पारी की चमक फीकी कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, February 6, 2010, 3:40 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+