समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बुधवार को आस्ट्रेलियाई सुरक्षा अधिकारियों और राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के सदस्यों के बीच सुरक्षा स्थिति को लेकर चर्चा के बाद यह संभावना जताई गई।
आस्ट्रेलियाई पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भारत के एक कट्टरपंथी राजनीतिक संगठन शिव सेना द्वारा आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान भारत में नहीं खेलने देने की धमकी के बाद सुरक्षा हालात का जायजा लिया गया है।
आस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल खेल संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पैरी क्रॉसव्हाइट ने पत्रकारों को बताया, "यह पहला मौका होगा जब फेडरल पुलिस अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए हमारे साथ भारत जाएगी। हमने इस बैठक में आस्ट्रेलियन सिक्यूरिटी इंटेलीजेंस ऑर्गेनाइजेशन (एएसआईओ) तथा विदेश एवं वाणिज्य विभाग को भी शामिल किया।"
क्रॉसव्हाइट ने जोर देकर कहा कि किसी भी खेल आयोजन के लिए सुरक्षा आज एक अहम मुद्दा बनकर उभरी है। उन्होंने कहा, "हम किसी भी कट्टरपंथी संगठन से मिलने वाली धमकी को गंभीरता से लेंगे और अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए आगे भी उपाय करते रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।