एटीपी रैंकिंग : फेडरर शीर्ष पर कायम
सोमवार को जारी ताजा सूची के पहले 10 स्थानों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है क्योंकि ज्यादातर अग्रणी खिलाड़ी जोहांसबर्ग, सैंटियागो और जागरेब में आयोजित प्रतियोगिताओं से दूर रहे हैं।
क्रोएशिया के मारिसन सेलिक ने जागरेब में आयोजित टूर्नामेंट का खिताब जीता और वरीयता क्रम में 10वें स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहे।
फेडरर ने पहले स्थान पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। फेडरर के 11,350 रेटिंग अंक हैं। स्पेन के राफेल नडाल 7,670 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं जबकि सर्बिया के नोवाक जोकोविक दूसरे स्थान पर हैं।
जोकोविक के 8,310 हैं जबकि आस्ट्रेलियन ओपन के एकल फाइनल में फेडरर के हाथों शिकस्त झेलने वाले ब्रिटेन के एंडी मरे 7,800 अंकों के साथ तीसरे स्थान हैं।
जोकोविक और मरे को पिछले सप्ताह एक-एक स्थान का फायदा हुआ था जबकि नडाल को दो स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा था। पिछले वर्ष अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाले अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो बिना नफा-नुकसान के पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
रूस के निकोली डेवीडेंको पहले की तरह छठे, अमेरिका के एंडी रॉडिक सातवें और स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग आठवें स्थान पर काबिज हैं। फ्रांसीसी खिलाड़ी जो विल्फ्रेड त्सोंग नौवें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications