ढाका, 2 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में त्रिकोणीय श्रृंखला और दो मैचों की एक टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को ढाका पहुंच गई।
त्रिकोणीय श्रृंखला चार से 13 जनवरी के बीच खेली जाएगी। इसमें भारत और बांग्लादेश के अलावा तीसरी टीम श्रीलंका है। स्थानीय समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय भारतीय टीम स्थानीय समयानुसार दिन में 12 बजे जिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।
उल्लेखनीय है कि त्रिकोणीय श्रृंखला में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर नहीं खेलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।