अमेरिकी पत्रिका ने बोल्ट को चुना 'पर्सन ऑफ द ईयर'
किंग्सटन, 1 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका से प्रकाशित होने वाली एक प्रतिष्ठित पत्रिका ने जमैका के एथलीट सुपर स्टार उसैन बोल्ट को उनकी वर्ष 2009 की उपलब्धियों की वजह से 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुना है।
बोल्ट ने वर्ष 2009 में कई उपलिब्धयां हासिल कीं। उन्होंने चार महीने पहले जर्मनी आयोजित विश्व चैम्पियनशिप की 100 और 200 मीटर की प्रतिस्पर्धाओं ने नया कीर्तिमान स्थापित किया था। उनकी इन्हीं उपलब्धियों की वजह से पत्रिका 'एवरीबडीज मैगजीन' ने बोल्ट को साल का सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति चुना।
स्थानीय समाचार पत्र 'जमैका स्टार' के अनुसार इस पत्रिका ने कहा, "हम पूरे साल के दौरान खेल के कई बड़े आयोजनों पर नजर रखते हैं और इन्हीं में से अपनी पसंद के खिलाड़ी का चयन करते हैं। बीते साल ही नहीं बल्कि पिछले एक दशक के दौरान बोल्ट की तरह कोई दूसरा एथलीट प्रभावशाली नहीं रहा।"
पत्रिका का कहना है कि बोल्ट को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय शख्स भी कहा जा सकता है और उम्मीद है कि वह वर्ष 2010 में भी उपलब्ध्यिों का सफर जारी रखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications